Loading...
- Advertisement -
HomeNationalलुटेरी दुल्हनः 4 शादियां रचाकर लोगों को बनाया ठगी का शिकार, षड्यंत्र...

लुटेरी दुल्हनः 4 शादियां रचाकर लोगों को बनाया ठगी का शिकार, षड्यंत्र में मां भी शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायपुरः जिले से महिला द्वारा शादी करवाकर लोगों को लूटने का मामला सामने आया है। दुल्हन पहले लड़कों को सामाजिक ग्रुप में बायोडाटा भेजकर अपने प्यार में फंसाती है। फिर शादी होने के बाद दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर पैसे ऐंठ लेती है। इस पूरे कांड में उसकी मां भी शामिल थी। जब रायपुर के एक युवक को शादी के बाद शक हुआ तो उसने पुलिस में दुल्हन और उसकी मां के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी मई 2023 में पूजा देवांगन उर्फ गीतांजलि से हुई थी। पूजा मूल रूप से आरंग की रहने वाली है। एक सामाजिक ग्रुप में उसका बायोडाटा आया था। शुभम के परिवार वालों ने पूजा से अप्रोच किया। धीरे-धीरे पूजा और शुभम के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान पूजा ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और जल्दी शादी की जिद करने लगी।

शादी के कुछ महीने बाद पूजा ने शुभम से दूरियां बढ़ा ली। वह घर में विवाद करने लगी और अलग रहने की जिद करने लगी। परेशान होकर शुभम रायपुर से अंबिकापुर शिफ्ट हो गया। शुभम एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा। महिला वहां से अपने मायके जाने की जिद करने लगी। इसके बाद वह लंबे समय तक मायके में रही। इस दौरान शुभम को शक भी हुआ।

शुभम का आरोप है कि पूजा ने विवाद के बाद पुलिस में झूठी शिकायत दी। उसने शुभम और उसके परिवार वालों के खिलाफ फर्जी शिकायत दर्ज करवाई जिसमें दहेज और मानसिक प्रताड़ना का आरोप था। शुभम ने भी मुजगहन थाने में शिकायत दी लेकिन पारिवारिक विवाद होने से मामला साल 2024 में कोर्ट में चला गया।

इस विवाद के दौरान पूजा देवांगन ने शुभम के घर में रखे करीब 5 लाख रुपए के गहने लॉकर से निकाल लिए। इनमें उसकी मां के जेवर भी शामिल थे। फिर उसे लेकर वह मायके चली गई। इसके बाद शुभम ने शक बढ़ते ही महिला के संबंध में जांच पड़ताल की। पता चला कि पूजा देवांगन ने 2015 से लेकर 2023 के बीच अलग-अलग लड़कों से 4 शादियां की है। उन्होंने उमेश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन और लोकनाथ देवांगन से भी शादी की है।

आरोप है कि महिला पूजा देवांगन के साथ इस कांड में उसकी मां गायत्री देवांगन ने भी साथ दिया। शुभम को पता चला कि महिला ने पहले के पति को तलाक भी नहीं दिया है और खुद को कुंवारी बताकर उससे विवाह कर लिया। इस मामले में कोर्ट ने करीब 8 महीने की सुनवाई के बाद पुलिस को महिला और उसकी मां के खिलाफ FIR दर्ज करने के मुजगहन पुलिस को निर्देश दिए। मामले में पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र, पैसों की उगाही और धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page