जालंधर, ENS: नगर निगम तहबाजारी टीम द्वारा लगातार अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज सुबह-सुबह नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इमारत पर पीला पंजा चला दिया। दरअसल, एटीपी सुखदेव विशिष्ठ की अगुवाई में टीम ने तिलक नगर, नखन वाला बाग के पास एक अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इमारत को धवस्त कर दिया है। इस दौरान मकान में हुए सभी निर्माण को गिरा दिया गया और चल रहे कार्यों को बंद करवाया गया।
मामले की जानकारी देते हुए नगर निगम के एटीपी सुखदेव विशिष्ट ने बताया कि जिस बिल्डिंग को ध्वस्त किया गया है उसके मालिक को पहले भी कई बार नोटिस जारी किया गया था लेकिन वह नोटिस मिलने के बाद भी न तो बिल्डिंग में वह सारी का काम रोक रहे थे और ना ही निगम से उन्हें कोई मंजूरी नहीं मिली थी, जिस पर आज निगम कमिश्नर ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की।