Punjab Govt Advertisement
HomePunjabJalandharJalandhar News: सरेआम गुंडागर्दी, 'आप' नेता के भतीजे पर तेजधार हथियारों से...

Jalandhar News: सरेआम गुंडागर्दी, ‘आप’ नेता के भतीजे पर तेजधार हथियारों से किया हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिल रही है। वहीं थाना 4 के अंतगर्त आते लाल रत्न सिनेमा के पास बदमाशों ने बेरहमी से ‘आप’ नेता के भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान गुरप्रीत गोरिया के रूप में हुई है। घटना में गंभीर घायल गुरप्रीत को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार घायल गुरप्रीत गोरिया की हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद सुशील रिंकू के करीबी ओम प्रकाश गोरिया के बेटे पवन गोरिया अपनी धर्मपत्नी कुलदीप कौर, बेटे गुरप्रीत गोरिया के साथ नकोदर चौक लाल रत्न सिनिमा के पास से गुजर रहे थे जहां उनके बेटे गुरप्रीत गोरिया को कुछ बदमाशों ने घेर लिया और तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया जिससे वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया।वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर थाना 4 की पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गुरप्रीत के पिता पवन के बयान पर थाना 4 की पुलिस ने बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया है और पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। इस संबंध में जब थाना 4 के प्रभारी हरदेव सिंह ने कहा कि बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -