बिजनेसः भारतीय बाजारों के लिए मिलेजुले संकेत मिल रहे है। सप्ताह के अंतिम दिन सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट रही। सेंसेक्स 200 अंक की गिरावट पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक की निरावट दर्ज की जा रही है। बैंक निफ्टी 51500 के नीचे फिसला है। हालांकि मिड और स्मॉल कैप में आउटपरफॉर्मेंस जारी है। इस बीच FMCG शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। निफ्टी FMCG इंडेक्स करीब सवा परसेंट उछला है।
FMCG शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। निफ्टी FMCG इंडेक्स करीब सवा परसेंट उछला है। Procter & Gamble Hygiene और टाटा कंज्यूमर में 4- 5 परसेंट की तेजी आई। ब्रिटानिया और मैरिको भी भागे है। उधर मेटल शयरों में भी अच्छी खरीदारी रही। लेकिन IT, फार्मा और ऑटो पर तगड़ा दबाव दिखा है।