Loading...
- Advertisement -
HomeHimachalराज्य सरकार पर भाजपा की जन आक्रोश रैली में कुटलैहड़ से 500...

राज्य सरकार पर भाजपा की जन आक्रोश रैली में कुटलैहड़ से 500 कार्यकर्ताओं की भागीदारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महिलाओं की उपस्थिति रही प्रभावी

भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक भुट्टो ने कार्यकर्ताओं जताया आभार

ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित जन आक्रोश रैली में कुटलैहड़ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस रैली में कुटलैहड़ से लगभग 500 कार्यकर्ता शामिल हुए, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।भाजपा नेता एवं कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने इस विशाल भागीदारी के लिए कुटलैहड़ के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह उपस्थिति दर्शाती है कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से नाराज है और भाजपा के नेतृत्व में अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के वादे केवल खोखले साबित हुए हैं और जनता महंगाई, बेरोजगारी तथा अव्यवस्थित प्रशासन से त्रस्त हो चुकी है।

इस जन आक्रोश रैली में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखी गई, जो यह दर्शाता है कि वे भी राज्य सरकार की नीतियों से असंतुष्ट हैं। महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। साथ ही, महिलाओं के लिए चलाए जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं को भी या तो रोक दिया गया है या फिर उनके लाभार्थियों को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। भाजपा नेत्री सुषमा ठाकुर संतोष सैनी आदि सैकंडों महिलाओं ने कहा कि राज्य सरकार पर कुटलैहड़ की हर महिला का अभी तक 39,600  रुपए का कर्ज है, क्योंकि सुक्खू सरकार ने अपनी गारंटी में महिलाओं को प्रति माह 1500 देने का वादा किया था। 27 माह सुक्खू सरकार को बने हुए हो चुके हैं।

लेकिन अभी तक कुटलैहड़ में किसी भी महिला को प्रति माह 1500 रुपए नहीं आए हैं। कुटलैहड़ से आईं अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के समय उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, उज्ज्वला योजना, मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का लाभ मिला था, लेकिन अब इन योजनाओं की स्थिति बिगड़ती जा रही है। पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता दविंदर भुट्टो ने कहा कि भाजपा इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता की आवाज बनेंगे और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को करारा जवाब देंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों तक भाजपा की विचारधारा और उपलब्धियों को पहुंचाएं ताकि जनता सही निर्णय ले सके।

इस जन आक्रोश रैली में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी आम जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बंगाणा राजेंद्र मालागढ़, डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल से राज कुमार वर्मा, भाजपा नेता बलराम बबलू, सूरम सिंह,सुभाष शास्त्री के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page