Loading...
- Advertisement -
HomeHimachalट्रिपल आईटी में साइबर सुरक्षा और भारत में इसका भविष्य“ पर विशेषज्ञ...

ट्रिपल आईटी में साइबर सुरक्षा और भारत में इसका भविष्य“ पर विशेषज्ञ वार्ता और संवाद सत्र आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना में “साइबर सुरक्षा और भारत में इसका भविष्य“ विषय पर एक विशेषज्ञ वार्ता और संवाद सत्र आयोजित हुआ। इस सत्र में उन्नत साइबर सुरक्षा उपायों, हाल ही में हुई सुरक्षा घटनाओं और महत्वपूर्ण संरचनाओं (क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर) पर उभरते खतरों पर गहन चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं और साइबर सुरक्षा अनुसंधान से जुड़े छात्रों ने भाग लिया।

इस सत्र का नेतृत्व आईआईटी कानपुर के प्रो. संदीप शुक्ला ने किया, जो साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ हैं। प्रो. शुक्ला राष्ट्रीय विषय केंद्र (सी थ्री आई सेंटर) और सी थ्री आई हब के संस्थापक हैं, जो साइबर सुरक्षा और महत्वपूर्ण संरचनाओं की सुरक्षा पर कार्य करता है। उनका शोध ब्लॉकचेन तकनीक, हार्डवेयर और नेटवर्क सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई ) आधारित साइबर रक्षा प्रणाली और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा जैसे विषयों पर केंद्रित है।

ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व और इस क्षेत्र में आवश्यक कौशल पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान भारत में साइबर सुरक्षा के भविष्य, जोखिम आकलन उपकरणों (रिस्क असेसमेंट टूल्स) और उद्योग तथा शिक्षा जगत के सहयोग पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने भारत की साइबर सुरक्षा को सशक्त बनाने, सामाजिक इंजीनियरिंग से निपटने और अगली पीढ़ी की सुरक्षा तकनीकों को विकसित करने के लिए अंतर-विषयक (इंटर डिसिप्लिनरी) अनुसंधान और राष्ट्रीय स्तर की रणनीतियों की आवश्यकता पर बल दिया।

- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page