Loading...
- Advertisement -
HomeHealthदस्त का घरेलू इलाज, kitchen की ये चीजें आएंगी काम

दस्त का घरेलू इलाज, kitchen की ये चीजें आएंगी काम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हेल्थः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है और इन दिनों लूज मोशन यानी दस्त की समस्या का अधिक खतरा होता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें बार-बार पतला और पानी जैसा मल आता है। यह पाचन तंत्र में गड़बड़ी के कारण होता है और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) का कारण बन सकता है। लूज मोशन के कई कारण हैं जिनमें खराब या संक्रमित भोजन, गंदा या संक्रमित पानी पीना, फूड एलर्जी, वायरल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन आदि शामिल हैं। इसकी वजह से बार-बार पतला और पानी जैसा मल आना, पेट में मरोड़ या दर्द, कमजोरी और चक्कर आना, शरीर में पानी की कमी, मतली या उल्टी आना या भूख कम लगना जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।

दस्त से राहत पाने के घरेलू उपाय है। एक्सपर्ट के अनुसार दस्त एक परेशानी भरी समस्या हो सकती है, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों से इसे ठीक कर सकते है। दस्त होने पर शरीर से बहुत सारा पानी और जरूरी लवण (इलेक्ट्रोलाइट्स) निकल जाते हैं। इसलिए, शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। ओआरएस घोल पीने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है। एक गिलास पानी में 1 चम्मच शक्कर और एक चुटकी नमक मिलाएं। इसे दिनभर में धीरे-धीरे पिएं।

केला पोटेशियम और पेक्टिन से भरपूर होता है, जो दस्त के दौरान शरीर से निकलने वाले पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। यह मल को सख्त करने में भी मदद करता है। दिन में 1-2 पके हुए केले खाएं। इसे दही के साथ भी खा सकते हैं, जिससे पाचन और बेहतर होगा।

दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। इससे पाचन ठीक रहता है और दस्त जल्दी ठीक होते हैं। रोजाना एक कटोरी ताजा दही खाएं। इसे केला या चावल के साथ भी खा सकते हैं।

अदरक में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट को शांत करने और ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं। 1 कप पानी में 1 इंच अदरक का टुकड़ा डालकर 5 मिनट तक उबालें। हल्का ठंडा करके इसमें शहद मिलाकर पिएं।

डिस्क्लेमर: यह एक सामान्य जानकारी है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page