अमृतसर: जिले में बेरोज़गार शारीरिक शिक्षा टीचर यूनियन (संघ) पंजाब द्वारा प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। उन्होंने गजट में संशोधन कर बीपीएड पास शिक्षिकाओं को पीटीआई 2000 पोस्टों में शामिल करने की अपील की। इस संबंध में बातचीत करते हुए बेरोज़गार शारीरिक शिक्षा टीचर संघ पंजाब ने बताया कि हम आज यहां पर सिर्फ प्रशासन के खराब कामों की आलोचना करने के अलावा काम के अच्छे कामों की सराहना भी करते हैं।
इसी को लेकर वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ हमारे कुछ साथी पानी की टंकी पर चढ़ने को मजबूर हैं। ऐसे में उनकी सरकार से मांग हैं कि जल्द सरकार उनकी मांगों की ओर ध्यान दें और नोटिफिकेशन में भी संशोधन करें। उन्होंने बीपीएड पास शिक्षिकाओं को गजट में संशोधन कर असामियां भरने की अपील की गई है। दूसरी ओर इस प्रदर्शन को लेकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी का कहना है कि बेरोज़गार टीचरों के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उनके द्वारा टीचरों से बातचीत की जा रही है।