Loading...
Punjab Govt
HomeMohaliPunjab News: 2 आरोपी गिरफ्तार, Audi सहित महंगी कारे, भारी मात्रा में...

Punjab News: 2 आरोपी गिरफ्तार, Audi सहित महंगी कारे, भारी मात्रा में हथियार और नशा बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है। वहीं 4 दिन पहले जीरकपुर पुलिस ने एनकाउंटर के बाद एक गैंगस्टर को काबू किया था। गैंगस्टर की पहचान लविश ग्रोवर के रूप में हुई है। जिस पर हत्या करने और हत्या का प्रयास करने जैसे 10 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को हथियार और नशे की खेप को लेकर अहम खुलासे किए है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी दीपक पार्क ने बताया कि आरोपी से पता चला कि आरोपी ने पिस्तौल और अफीम अपने साथी गुरप्रीत पुत्र दर्शन सिंह को दी थी, जो जिला संगरूर का निवासी है। जिसके बाद दोनों के कब्जे से हथियार, ड्रग मनी और नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।

एसएसपी ने बताया कि लवीश के कब्जे से एक पिस्टल 30 एमएम, एक मैगजीन, 4 कारतूस, एक पिस्टल गलोक 9 एमएम, मैगजीन, 2 कारतूस, 400 ग्राम अफीम, 2.50 लाख की ड्रग मनी, 12 बोर डबल बैरल गन, 16 कारतूस, एक ऑडी कार नंबर सीएच 01 एक्यू 1200, मर्सडीज कार नंबर डीएल 3 सीबीयू 2828, प्यूज़ो कार नंबर यूपी 16 एबी 0890 बरामद की गई। वहीं गुरप्रीत के कब्जे से 800 ग्राम अफीम और एक पिस्टल 32 बोर, मैगजीन और 2 कारतूस बरामद किए गए। दोनों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ में आरोपियों से बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page