अमृतसरः घर से बाजार गए युवक को विवाद सुलझाना मंहगा पड़ गया। हथियारों से लैस युवकों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। हमले में युवक के शरीर पर कई चोटों के निशान है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। अस्पताल में उपचारधीन अनगढ़ निवासी दविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने काम से बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में देखा कुछ लोग आपस में झगड़ रहे है। वह उनके पास रुका और झगड़ा करने से रोका। इतने में उक्त आरोपी जो हथियारों से लैस थे उन्होंने मेरे ऊपर ही हमला कर दिया।
दविंदर ने बताया कि उसने वहां से भागने की कोशिश भी की, लेकिन हमलावरों ने पीछे दातरों और लाठियों से कई वार किए। जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। उसके गांव के ही युवक ने उसे उठा घर पहुंचाया। जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत देकर अस्पताल दाखिल करवाया है। पीड़ित युवकी मां ने बताया कि शिकायत दे बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। बेटे के लिए इंसाफ की मांग करते कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत उनके पास आ चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।