Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalबरसाना के आचार्य विश्वकसेन महाराज, भारत भूषण के घर कर रहे अमृत...

बरसाना के आचार्य विश्वकसेन महाराज, भारत भूषण के घर कर रहे अमृत वर्षा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बाल कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमा पंडाल, भजनों पर झूम उठा पंडाल

ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना मुख्यालय के साथ लगते अजनौली में बरसाना के आचार्य विश्वकसेन महाराज भारत भूषण धीमान के पावन सान्निध्य में रेलवे स्टेशन स्थित पंडाल में भव्य संकीर्तन और अमृत वर्षा का दिव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उत्सव पर पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जयकारों से गूंज उठा। आचार्य विश्वकसेन महाराज ने प्रवचन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र और उनकी लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्म अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उनके उपदेश आज भी मानवता को प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

इस दौरान आचार्य जी ने अपने भक्तों पर अमृत वर्षा कर आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। जन्मोत्सव के शुभ अवसर महाराज ने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गोविंद बोलो, हरि गोपाल बोलो भजनों पर श्रद्धालु झूमने लगे। विशेष रूप से तैयार की गई झांकी में बाल कृष्ण को झूले में विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और पंचामृत अभिषेक किया। इसके पश्चात भगवान को छप्पन भोग का भोग लगाया गया और भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। आयोजिक भारत भूषण धीमान ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि 26 मार्च को श्री मद भागवत कथा का समापन होगा। और उस दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। आचार्य विश्वकसेन महाराज के सान्निध्य में हुए इस पावन आयोजन ने भक्तों को श्रीकृष्ण भक्ति में डुबो दिया और सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page