Loading...
Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: MRP से अधिक दामों में Books बेचने को लेकर हंगामा,...

Punjab News: MRP से अधिक दामों में Books बेचने को लेकर हंगामा, पत्रकार को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब भर में बच्चों के रिजल्ट आने के बाद स्कूलों का नया सेशन अगले माह से शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर पेरेंट्स अभी से नए सेशन के लिए बच्चों की किताबें खरीद रहे है। हर साल की तरह इस साल भी MRP से अधिक दामों में किताबें बेचने को लेकर विवाद सामने आया है। ताजा मामला सराभा नगर इलाके से सामने आया है, जहां एक बुक्स विक्रेता की दुकान पर MRP से अधिक दामों में किताबे बेचने को लेकर हंगामा हो गया। इस दौरान कुछ पेरेंट्स ने बुक्स विक्रेताओं पर MRP पर बुक्स बेचने के आरोप लगाए।

पेरेंट्स का हंगामा देख कुछ मीडिया कर्मी वहां कवरेज करने पहुंचे। फोटो जर्नलिस्ट (छाया पत्रकार) ने जब बुक्स शाप के करिंदे से MRP पर बुक्स बेचे जाने और पेरेंट्स द्वारा विरोध किए जाने के कारण पूछा तो गुस्साए व्यक्ति ने जर्नलिस्ट के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। मीडिया कर्मियों ने जब बुक्स शाप मालिक को इस संबंधी सूचित किया तो उसने भी मीडिया कर्मियों से बदतमीजी की। सरेआम बुक्स विक्रेताओं की धक्केशाही होती देख मीडिया कर्मियों ने थाना सराभा नगर की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 लोगों को काबू कर लिया और उन्हें थाने ले गई।

जानकारी देते हुए महिला अलका ने कहा कि हमें स्कूल प्रबंधकों ने कहा कि सराभा नगर के इलाके में बुक डीपो बना है वहीं से किताबें मिलेंगी। यहां पहुंचे तो देखा कि MRP पर किताबें बेची जा रही है। किसी तरह का कोई डिस्काउंट तक नहीं दिया जा रहा है। आज हमारे सामने ही मीडिया कर्मियों पर भी हाथ उठाया गया है। वहीं महिला सिम्मी ने कहा कि वह अपने तीसरी कक्षा के बच्चे की किताबें लेने आई थी। बेटा कान्वेंट स्कूल में पढ़ता है। उन्हें सिर्फ किताबें चाहिए, लेकिन नोटबुक के पैसे किताबों के बीच में जोड़ कर कहा जा रहा है कि नोटबुक फ्री है। उधर, दूसरी तरफ बुक विक्रेता ने कहा कि हम किताबों के साथ नोटबुक फ्री दे रहे है। जिन लोगों ने लूज किताबें लेने है उन्हें सप्ताह के बाद में आने का समय दिया जा रहा है। किताब विक्रेता ने कहा कि उनके साथ पहले उससे बदतमीजी हुई है, जिसके बाद उनके द्वारा हाथ उठाया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page