Loading...
Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: ग्राहक बनकर आए स्नेचर महिला की चेन झपटकर हुए फरार,...

Punjab News: ग्राहक बनकर आए स्नेचर महिला की चेन झपटकर हुए फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः महानगर में चोरी और स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला थाना जमालपुर के अधीन इलाके जीटीबी नगर, भामियां रोड का सामने आया है। जहां किराने की दुकान चला रही महिला के गले से सोने की चेन झपट कर स्नेचर फरार हो गए। इस घटना में आधी चैन महिला के हाथ में रह गई, जबकि आधी चेन स्नेचर लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित नीलम ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दुकान राधे श्याम गरोसरी स्टोर पर बैठी थी। तभी दो व्यक्ति बाइक पर उसकी दुकान के बाहर आकर रुके। एक व्यक्ति बाइक स्टार्ट करके दुकान के बाहर खड़ा रहा तो दूसरा माजा की बोतलें मांगने लगा। नीलम मुताबिक जैसे ही वह फ्रिज से माजा कोल्ड ड्रिंक की बोतल निकालने की लिए झुकी तो पगड़ी पहने बदमाश ने उसके गले में पहनी सोने की चेन झपट ली।

नीलम मुताबिक उसने बदमाश का हाथ पकड़ा, लेकिन वह फिर भी आधी चेन झपट कर फरार हो गया। वारदात के बाद वह काफी दूर तक उसके पीछे भी भागी, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आया। इलाके के सीसीटीवी कैमरों में भागते बदमाश कैद हो गए। इस मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस को दे दी है। पीड़िता के बयानों पर थाना जमालपुर की पुलिस ने 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ 304(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page