Loading...
Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: आधी रात गांव में घुसा चीता, लोगों में दहशत का...

Punjab News: आधी रात गांव में घुसा चीता, लोगों में दहशत का माहौल, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

समरालाः गांव टोडरपुर में बीती रात 2 बजे जंगली जानवर चीता घुस आया। जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। चीता लोगों के घरों की छत पर घूमता रहा। इसकी CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आधी रात 3 बजे गांववासी एकत्रित हो गए और गुरुद्वारा साहिब के लाउड स्पीकर से गांव में चीते के घुसने की घोषणा करवाई। इसकी सूचना समराला पुलिस और संबंधित विभाग को दी गई। सुबह तड़के समराला पुलिस मौके पर गांव में पहुंची।

गांववासी सोनू ने बताया कि बीती रात तकरीबन 12 बजे बाहर कुत्तों के भौंकने की आवाज से वह उठ गया और जब 2 बजे के करीब छत पर किसी जानवर की चलने की आवाज़ सुनी, जब बाहर आकर देखा तो चीते जैसा जानवर भागता नजर आया। तुरंत उसने अपने CCTV कैमरों को देखना शुरू किया, तो चीता उसकी छत पर तकरीबन 12 मिनट तक रहा और उसके बाद वह किसी दूसरी दिशा में चला गया। सोनू ने बताया कि एक दिन पहले गांव में दो कुत्तों की खाई हुई लाशें भी मिली थीं, जिससे यह लगता है कि चीता एक-दो दिन से हमारे गांव में ही घूम रहा है।

मौके पर पहुंचे एसएचओ समराला पवित्र सिंह ने बताया कि CCTV में तो यह चीते जैसा जानवर ही लग रहा है, हमने वन विभाग और वाइल्डलाइफ को इसकी सूचना दे दी है और संबंधित विभाग इसकी जांच करेंगे। गांव में अलर्ट कर दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page