झण्डे विवाद पर सनातन मंच ने दी चेतावनी
ऊना/ सुशील पंडित: पंजाब हिमाचल में झंडे विवाद को लेकर हुड़दंग मचाने बालों को सनातन धर्म मंच ने चेतावनी दी है। मंच ने हिमाचल पंजाब सरकार से ऐसे तत्वों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई मांगी है। हिमाचल सनातन धर्म मंच के प्रदेश प्रभारी नरेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों में कोई भी श्रद्धालु आयें, उनका स्वागत है लेकिन अगर कुछ शरारती तत्व हुड़दंग डालकर देव भूमि में शांति भंग करने की मंशा से आयें तो ऐसे तत्वों से मंच सख्ती से निपटेंगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की एच आर टी सी बसों के साथ पंजाब में तोडफोड़ करने की घटिया हरकतें करना सही नहीं है। शांति भरा माहौल खराब करने से किसी को कुछ नहीं मिलने बाला। उन्होंने कहा कि पंजाब व हिमाचल सरकार ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त एक्शन ले। कहा कि बिगड़ती स्थिति के लिए जिम्मेदार तत्वों से नुकसान की भरवाई करवाई जाये। और इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाये।