बिजनेसः इस हफ्ते सोने के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार 15 मार्च को सोना 86,843 रुपए पर था, जो अब (22 मार्च) 88,169 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,326 रुपए बढ़ी है। वहीं चांदी की कीमत में इस हफ्ते गिरावट रही। चांदी 98,322 रुपए पर थी, जो अब 97,620 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस हफ्ते इसकी कीमत 702 रुपए कम हुई है। वहीं इसी हफ्ते 17 मार्च को चांदी ने 1,00,400 रुपए और 20 मार्च को सोने ने 88,761 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,980 रुपए है।
मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,780 रुपए है।
कोलकाता मेें 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 82,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 89,780 रुपए है। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,780 रुपए है। भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,880 रुपए है।
इस साल अब तक 12,007 रुपए महंगा हो चुका है सोना
1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 12,007 रुपए बढ़कर 88,169 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,603 रुपए बढ़कर 97,620 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।