Loading...
Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: प्रीत नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में टीचर की मौत, देखें...

Punjab News: प्रीत नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में टीचर की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शिमलापुरी के इलाका प्रीत नगर में टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक टीचर की पहचान 22 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। आशंका है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बचित्र सिंह के अनुसार मृतका ज्योति के परिवार में मां व दो बड़े भाई है।

उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। वह इलाके के ही एक प्लेवे स्कूल व घर पर टयूशन पढ़ाती थी। शुक्रवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि प्रीत नगर के इलाके में एक युवती की मौत हुई है। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों ने बताया कि युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है।

वही पुलिस को शव देखकर संदेह लगा, जिसे लेकर पुलिस परिवारिक सदस्यों व इलाके के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इलाके के लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतका के दो भाई है। जिंसमे से बड़ा भाई ड्राइवर है और छोटा भाई नशे का आदि है। शुक्रवार की रात ज्योति का उसके छोटे भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस दौरान उसके भाई ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद उसका भाई फरार हो गया। जिसे पुलिस की एक टीम ढूंढ़ने निकल चुकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page