Loading...
Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: सरेआम घर में घुसकर पॉश इलाके में महिला पर हमला,...

Jalandhar News: सरेआम घर में घुसकर पॉश इलाके में महिला पर हमला, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में सरेआम लूट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। हालात यह हो गए है कि अब घर में भी लोग सेफ नहीं रहे। सिटी के सबसे पॉश इलाकों में श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में स्थित मकान नंबर 262 में लुटेरे ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लुटेरा दात लेकर घर में घुस आया। घर की महिलाओं ने जब उसे देखा तो चीख-पुकार मच गई। महिलाएं मकान के अंदर से बाहर गेट की तरफ भागीं। लुटेरे ने महिला को पीछे से पकड़ा। गेट के साथ खड़ा करके हाथ पर दात मार दिया, जिससे 65 साल की नीलम गुप्ता के हाथ पर गंभीर चोट आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने लम्मा पिंड निवासी राजन को इस मामले में अरेस्ट किया है।

रामामंडी थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। घटना के बाद कॉलोनी में दशहत का मौत है। यहां नगर सुधार ट्रस्ट की जमीन पर प्रमुख 6 कॉलोनियां बनी हैं। यहां की अलग-अलग रेजीडेंट्स बॉडी के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में गेट नंबर 4 के साथ ही गली में गुप्ता परिवार रहता है। इस घटना के बाद घर के गेट का रैंप खून से लथपथ नजर आया। यहां पर भाजपा नेता मनोज अग्रवाल परिवार से मिलने पहुंचे थे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद सहमे गौरव गुप्ता व परिजनों ने मीडिया से बात नहीं की। कॉलोनी निवासी बताते हैं कि दोपहर को अचानक घर की महिलाएं चीखती हुई बाहर निकलीं। हाथ में दात पकड़े, चेहरा ढंके युवक बाहर आया और मार्केट की तरफ भागा। इलाके के लोगों ने पीछा किया। वह भागकर सर्वहितकारी स्कूल की तरफ चला गया था।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड घटना दिल दहलाने वाली है। लुटेरा लूट की नीयत से घर के अंदर गया। बुजुर्ग महिला बचाओ-बचाओ चिल्लाती हुई बाहर भागती है। इसके पीछे ही लुटेरा हाथ में दात लहराते बाहर आता है। वह घर से बाहर भाग जाना चाहती है। लेकिन लुटेरा पहले ही उसे पकड़ लेता है। बगैर कोई इंतजार किए सीधे दात महिला के चेहरे की तरफ मारता है, बचाव कर रही बुजुर्ग महिला के हाथ पर लग जाता है। वह तड़पने लगती है। लुटेरा घर से बाहर चला जाता है। परिवार की एक अन्य महिला भी पीछे से आती है। इतने में लुटेरा आगे मेन रोड की तरफ चला जाता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page