अमृतसर : थाना छेहटा की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मंगल सिंह और करनदीप यादव के रूप मे हुई है।
इस मामले मे जानकारी देते हुए डीसीपी रविंदरपाल सिंह संधू ने जानकारी देते हुए बताया कि कमिशनरेट पुलिस ने अलग-अलग मामले मे दो आरोपियों को पकड़ा है। पहले मामले मे आरोपी मंगल से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई। वही दूसरे मामले मे आरोपी करनदीप यादव से 1.10 किलो हेरोइन और पिस्तौल जब्त की है। आरोपी के कई साथी नेपाल भागने की फिराक में थे, जिन्हें अमृतसर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।