Loading...
- Advertisement -
HomePunjabLudhianaPunjab News: 2 समुदायों में हुई हिसंक झड़प में पुलिस ने 7...

Punjab News: 2 समुदायों में हुई हिसंक झड़प में पुलिस ने 7 व्यक्तियों को किया राउंडअप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शेरपुर की बिहार कालोनी में होली के दिन 2 समुदायों में जमकर पत्थरबाजी हुई। वहीं इस हिंसक घटना में 11 लोग घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में किया और इस मामले में बीते दिन पुलिस ने स्जिद पर हमला करने वाले 35 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। वहीं आज पुलिस ने एक बार फिर से इस घटना को लेकर एक्शन लेते हुए 7 लोगों को राउंडअप किया है। इस घटना को लेकर एक अन्य सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें एक पक्ष द्वारा जमकर पत्थबाजी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कहा कि प्रवासी मजदूरों द्वारा होली को लेकर डीजे चल रहा था। वहीं घटना से 30 मीटर दूरी पर स्थित मस्जिद में रोजे पर नमाज चल रही थी। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और पत्थारबाजी की गई। जिसमें एक पत्थर मस्जिद पर लगा था।

पुलिस ने कहा कि घटना को कंट्रोल कर लिया गया है। इस मामले में 20 लोगों के नामों पर मामला दर्ज किया गया, जबकि कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में 7 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। घटना को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि नमाज अदा करते वक्त कुछ शरारती लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया था। इस दौरान हमलावारों द्वारा कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि वह होली पर डीजे बजाकर मस्ती कर रहे थे। इस दौरान मस्जिद की तरफ से पहले ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। दोनों ओर से हुए पथराव में मस्जिद की खिड़कियों के शीशे टूट गए। आरोप है कि होली पर्व पर डीजे बजाने को लेकर मुस्लिम समुदाय की ओर से पथराव किया गया। महिला ने घटना को लेकर पुलिस पर आरोप लगाया कि होली का त्यौहार खत्म हो चुका था, लेकिन इसके बाद पुलिसवालों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा।

दूसरी ओर पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक एएसआई साहिब कुमार के बयानों पर थाना मोती नगर में विनोद, अजीत, गगन, अशोक, कृष्णा, कृष्ण, संदीप, पप्पू, मनोज, विद्यार्थी, जतिंदर, धर्मेंद्र, मुन्ना, बिरजू, कन्हैया, बाबू, मनंद लाल, अमरजीत, लक्ष्मण, सरवन सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की धारा 194(2),191(3),190,299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। समुदाय के नेता अलमुद्दीन सैफी ने कहा कि रमजान का पवित्र मेला चल रहा है। सभी मस्जिदों में ऐलान हुआ था कि अगर कोई रंग लगा भी दे तो बुरा नहीं मानना है। मगर मियां मार्केट में प्लानिंग के साथ मस्जिद पर हमला किया गया।

साथ ही मस्जिद पर शराब की बोतलें फेंकी गईं। साथ ही इतना कुछ होने के बाद यहां पर जय श्री राम के नारे भी लगाए गए। उन्होंने कहा कि चंद लोगों की वजह से ऐसा हुआ है। नेता ने दावा किया कि इस हमले का मैसेज यूपी से आया था। सभी के पास तलवारें थीं और शराब की बोतलें थीं। पुलिस पर भी हमला किया गया। उसका भी हमारे पास वीडियो है। ये हमला प्लानिंग के तहत किया गया है। इस घटना में उनके 7 से 8 लोग घायल हुए हैं। जबकि दूसरे पक्ष के लक्ष्मण ने बताया कि मस्जिद से कुछ दूरी पर होली का कार्यक्रम चल रहा था।

यहां डीजे भी लगाया था। इस दौरान साढ़े 4 बजे के करीब मस्जिद की तरफ से उन पर ईंट फेंकी गई। गालियां भी निकाली गईं। इस पर हमने भी अपने बचाव में पत्थर फेंके। 4 से 5 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचे एडीसीपी पीएस विर्क ने कहा कि मामूली तकरार हुआ था और फिर ईंट पत्थर चले। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचे स्थिति को कंट्रोल कर दिया था। अब स्थिति नॉर्मल हैं। किसी भी मुलाजिम को कोई चोट नहीं आई है। एहतियात के तौर पर वहां पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page