Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: AAP MLA और कांग्रेस पार्षद में हुई नोकझोंक, दी चेतावनी,...

Jalandhar News: AAP MLA और कांग्रेस पार्षद में हुई नोकझोंक, दी चेतावनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सेंट्रल हलके में पानी की समस्या को लेकर विवाद गरमा गया। दरअसल, वार्ड नंबर 27 के कांग्रेसी पार्षद प्रभजोत कौर पत्नी शैरी चड्ढा के हलके ऊंचा सराजगंज में पानी की समस्या पिछले 3 दिन से आ रही है। इस मामले को लेकर आज कांग्रेस पार्षद शैरी चड्ढा मोहल्ला निवासियों के साथ आप विधायक रमन अरोड़ा के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गए। इस मामले को लेकर पार्षद ने पहले विधायक से फोन पर बात की। इस दौरान विधायक ने कहा कि वह शाम 5 बजे तक पानी की समस्या का हल करवाने का समय दिया।


जिसके बाद कांग्रेस पार्षद ने चेतावनी दी कि अगर उनके हलके में पानी की समस्या का हल 5 बजे तक नहीं हुआ तो वह चौक में धरना लगाकर प्रदर्शन करेंगे। पार्षद ने कहा कि मोटर खराब होने के लेकर पिछले 3 दिन से ठेकेदार नहीं बात सुन रहा। मेयर विनीत धीर से भी पार्षद बात कर चुके लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हुआ। इस हंगामे के बाद विधायक मौके पहुंचे और उन्होंने समस्या सुनी। पार्षद ने कहा कि कल गुरुद्वारा साहिब में प्रोग्राम है, ऐसे में वह समस्या का हल कैसे करें। पार्षद के अनुसार वह खुद के पैसों से 2 टैंकर पानी के पहुंचा चुके है।

विधायक ने बताया कि मेयर खाद को लेकर जयपुर दौरे पर गए हुए है। इस दौरान मौके पर विधायक और पार्षद में तीखी नोकझोक देखने को मिली। जिसके बाद उन्होंने कहा कि इलाका निवासियों को पीने को पानी नहीं मिल रहा और वह खाद के लिए जयपुर रवाना हो गए है। पार्षद ने आरोप लगाए कि लोगों ने विनीत धीर को शहर का मेयर बनाया है, लेकिन मेयर लोगों को फोन नहीं उठाते। जिसके बाद विधायक ने पार्षद को पानी की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -