Punjab Govt
HomeNationalआवारा पशु को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, जिंदा जला युवक,...

आवारा पशु को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, जिंदा जला युवक, 4 झुलसे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भिलाईः जिले में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम पूनी के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई जिसमें फंस जाने से एक युवक जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। जबकि 4 अन्य झुलस गए। सभी को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल बालाघाट उपचार के लिए लाया गया। एक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार भिलाई दुर्ग निवासी 5 लोग कटंगी में शादी में शामिल होने आए थे। कार चला रहा युवक सत्या पटेल सभी साथियों को लेकर अपने ननिहाल गांव पूनी आ रहा था। जैसे ही वे गांव मुरमाड़ी व पूनी के बीच पहुंचे उनकी कार के सामने कोई जंगली जीव आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और कार में आग लग गई। इस दौरान चालक सहित अन्य लोग कार में फंस गए जिसमें 4 लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला, जबकि एक को नहीं बचाया जा सका।

ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना देर रात ढाई से 3 बजे की है। हादसे में मृत युवक दुर्ग भिलाई के खमरिया निवासी राकेश श्रीवास (24) हैं। झुलसे लोगों में सत्या, कृष्णा साहू, विक्रम खांडे व श्लोक जोशी हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जले अवशेषों को एकत्रित कर अपने पास रख लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -