Punjab Govt
HomeBusinessShare Market की अस्थिरता का असर, निवेशकों ने Mutual Funds से भी...

Share Market की अस्थिरता का असर, निवेशकों ने Mutual Funds से भी भरोसा तोड़ा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

निवेशकों ने तोड़ा म्यूचुअल फंड के SIP अकाउंट बंद करवाने का रिकॉर्ड

बिजनेसः शेयर बाजार में बढ़ती अस्थिरता का असर SIP पर भी पड़ना शुरू हो गया है। शेयर बाजार की उथल-पुथल के कारण निवेशकों ने बड़ी संख्या में म्यूचुअल फंड के एसआईपी अकाउंट बंद कर दिए हैं। दिसंबर 2024 में 45 लाख SIP अकाउंट बंद हुए, जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इससे पहले, मई 2024 में 44 लाख SIP अकाउंट बंद हुए थे।

हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में SIP बंद होने के बावजूद म्यूचुअल फंड में निवेश प्रभावित नहीं हुआ। दिसंबर 2024 में SIP के जरिए निवेशकों ने रिकॉर्ड 26,459 करोड़ रुपए की राशि म्यूचुअल फंड योजनाओं में डाली है। SIP अकाउंट बंद होने की बढ़ती संख्या के चलते नए सक्रिय SIP खातों की शुद्ध वृद्धि प्रभावित हुई है। दिसंबर में सिर्फ 9 लाख नए SIP अकाउंट जुड़े, जो 7 महीनों में सबसे कम रहा।

आपको बता दें, विश्व स्तर पर शेयर बाजार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। MSCI ग्लोबल इक्विटी इंडेक्स पिछले एक साल में 30% बढ़ा है। हालांकि, भारतीय बाजार में हालात थोड़े अलग हैं। निफ्टी 50 इंडेक्स दिसंबर में लगातार तीसरे महीने गिरावट के साथ बंद हुआ और सितंबर में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से अब तक 10% से अधिक टूट चुका है।

SIP अकाउंट बंद होने की एक वजह इसका बढ़ता आधार भी है। विशेषज्ञों का मानना है कि SIP डेटा खुदरा निवेशकों के रुझान का प्रमुख संकेतक है, क्योंकि इसमें ज्यादातर व्यक्तिगत निवेशक शामिल होते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -