Loading...
Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: NRI पर लगे गुंडागर्दी और बेअदबी के आरोप, तोड़ी गाड़ी,...

Jalandhar News: NRI पर लगे गुंडागर्दी और बेअदबी के आरोप, तोड़ी गाड़ी, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: राज नगर में गाड़ियां तोड़ने की घटना सामने आई है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि दो भाईयों पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए है। पीड़ित परिवार के अनुसार हमलावारों ने उसके घर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। घटना में परिवार को चोटें आई है। वहीं हमलावारों ने पीड़ित परिवार की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित भाई फतेहसिंह रागी ने बताया कि वह बस्ती बावा खेल न्यू राज नगर के रहने वाले है। उनकी गाड़ी की 2 व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़ कर दी गई।

व्यक्ति ने कहा कि वह घर पर बैठे हुए थे। इस दौरान बच्चे डॉगी को घुमा रहे थे। इस दौरान साहिल और उसकी माता तेज रफ्तार एक्टिवा लेकर आए और उसकी पत्नी के पैर पर चढ़ा दी। पीड़ित के अनुसार बेटे ने साहिल को कहा कि वह ध्यान से एक्टिवा चलाए। इस दौरान गुस्साए साहिल ने उसके भाई ने बेटे के साथ पहले बहसबाजी करनी शुरू कर दी और उसके बाद ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान घर पर भी पत्थरों से हमला किया। वहीं बेटे के केशों को भी नुकसान पहुंचाया। घटना में बेटा घायल हो गया।

हमलावारों ने उसके बाद गाड़ी पर पत्थर मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। व्यक्ति ने कहा कि उसकी पगड़ी की बेअदबी करके उसे उतार दिया। पीड़ित ने कहा कि साहिल एनआरआई है और एक सप्ताह पहले ऑस्ट्रेलिया से आया है। पीड़ित के अनुसार उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते किस वजह से उस पर और उसके परिवार पर हमला किया गया। परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page