सरेआम पेट्रोल और तेजधार हथियारों से लैस होकर दिया वारदात को अंजाम
जालंधर, (ens): महानगर मे क्राइम की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। लूट और चोरी की घटनाओं के साथ अब गुंडागर्दी की वारदाते भी बड़ती नजर आ रही है। हालांकि पुलिस का दवा है कि शहर मे क्राइम पर कंट्रोल है। लेकिन हाल ही मे हुई संतोखपुरा मे गुंडागर्दी की घटना ने पुलिस के दावों की पोल खोल कर रख दी है। जहा नकाबपोश हमलावरों ने जमकर उत्पाद मचाया।
इस मामले मे जेकरि देते हुए हरिद्धार निवासी पंकज गोस्वामी ने बताया कि वह 23 फरवरी को जालंधर अपने ससुराल आया था। 28 फरवरी की रात दर्जन के करीब पेट्रोल और तेजधार हथियारों से लैस नकाबपोश हमलावर उसके ससुराल के बाहर आये और घर के अंदर दाखिल होने लगे। जिसे देख परिवार ने गेट बंद कर दिया। जिससे गुस्से मे आये हमलावरों ने पहले गेट पर हमला करने के बाद INNOVA गाड़ी को तोड़कर आग लगा दी।
इस घटना की cctv भी सामने आई है। जिसमे नकाबपोश हमलावर हाथ मे पेट्रोल और तेजधार हथियारों के साथ भागते हुए नजर आ रहे है। पीड़ित ने बताया कि जब उसने छानबीन की, तो पता चला कि यह हमला उसके जीजा के ही चाचा के लड़के ने करवाया है। इस घटना की शिकायत पुलिस को मिल चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।