आजमगढ़: जिले के बरदह क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पूरा मामला आजमगढ़ जिले के बरदह इलाके का है। यहां हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोलू (17) और मंगरु (25) के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि बारात में बग्घी के साथ दो मजदूरों मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हा बेहोश हो गया। जानकारी के अनुसार दूल्हा बग्घी पर सवार होकर जा रहा था। तभी बग्घी के साथ सजावट वाला गमला 11000 वोल्ट के तार से छू गया।
इससे पूरी बग्धी में करंट उतर गया। मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दूल्हा भी बेहोश हो गया। घटना के बाद बारात में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार रात को हुआ। वहीं इस घटना से बारात में भगदड़ मच गई। पुलिस ने बताया कि मेहनगर थाना क्षेत्र के कुसमीलिया गांव से बारात बरदह थाना क्षेत्र के भैसकुर गांव आनी थी।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दूल्हा बग्घी पर बैठा, जिसके बाद बारात भैसकुर गांव के लिए आगे बढ़ी। इस दौरान कुछ मजदूर सिर पर सजावटी ‘लाइट’ वाला गमला लेकर चल रहे थे। तभी गमला 11,000 वोल्ट के तार से छू गया और गमले सहित बग्घी करंट की चपेट में आ गई। पुलिस ने बताया कि करंट लगने से गोलू और मंगरु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हा बेहोश हो गया।