Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: विवादों में Flipkart Company, कर्मियों ने आरोप लगाकर जड़ा ताला,...

Jalandhar News: विवादों में Flipkart Company, कर्मियों ने आरोप लगाकर जड़ा ताला, भारी हंगामा, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: ट्रांसपोर्ट नगर स्थित Flipkart Company पर कर्मियों ने गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, कर्मियों का आरोप है कि उन्हें कंपनी की ओर से सैलेरी नहीं दी जा रही, जिसको लेकर वह कई बार बात कर चुके है। लेकिन अब कर्मियों ने आरोप लगाए है कि उनका दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल करके कंपनी ने लोन ले लिया।

जिसके चलते कर्मियों ने भारी रोष पाया जा रहा है। इस दौरान गुस्साएं कर्मियों ने कंपनी के दफ्तर पर अपने ताले जड़ दिए है और भारी हंगामा किया जा रहा है। कर्मियों ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और Flipkart Company के खिलाफ बनती कार्रवाई करने की अपील की है। पीड़ित ने कहा कि उसके 2 गाड़ियों की 5 लाख रुपए पैसे लेने है। नवबंर माह से अब तक उसके पैसे फंसे हुए है और नवबंर माह के उसने 70 हजार रुपए लेने है।

इस मामले की शिकायत सीपी दफ्तर में दे दी गई है। कंपनी सीएबीटी की है और दफ्तर में सामान फ्लिपकॉर्ट का पड़ा हुआ है। जिसके बाद अब फ्लिपकार्ट के कंपनी के अधिकारियों द्वारा उन्हें सामान लेने को लेकर धमकियां दी जा रही है। पीड़ित ने कहा कि अब पता चला है कि सीएबीटी कंपनी बंद हो चुकी है। जिसके चलते उन्होंने सामान रखा हुआ है। अगर वह सामान दे देते है तो उनके पैसे नहीं मिलेंगे। कर्मियों ने कहा कि 82 लोगों के कंपनी ने पैसे देने है, लेकिन 3 माह से अभी तक पैसे नहीं दिए गए।

वहीं आरोप है कि कर्मा लाइफ एप्प इस्टॉल करवाया और कहा कि उसमें सैलेरी आपको मिलेगी, लेकिन अब उक्त कंपनी से लोन को लेकर बैंक की ओर से फोन आने शुरू हो गए। जिसके बाद पता चला कि उनके नाम पर कंपनी के अधिकारियों द्वारा लोन लिए गए और उसके पैसे भी उन्होंने अपने पास रख लिए है। कर्मियों ने कहा कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही, जिसके चलते आज उन्होंने अपने ताले लगा दिए। कर्मियों ने कहा कि 33 लाख रुपए से अधिक पैसे उन्होंने कंपनी से लेने है। वहीं आज फ्लिपकार्ट के अधिकारियों ने धमकी दी है कि वह 5 मिनट से सामान लेकर चले जाएगे, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -