फिरोजपुरः पंजाब में फंक्शनों पर फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी हाल ही में फिरोजपुर से एक बारात में कई लोगों के फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दूल्हा भी फायर करता नजर आया था। इसी के साथ जालंधर के गोराया में भी शादी समारोह दौरान एक व्यक्ति द्वारा अपनी दोस्त की लाइसेंसी पिस्तौल से नशे की हालत में सरपंच पति को गोली मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी, लेकिन लोग इन खबरों से भी सीख नहीं ले रहे हैं और लगातार शादी समारोह व अन्य फंक्शनों में हवाई फायर करते नजर आते है।
#GunCulture बैन के बावजूद नहीं रुक रही हवाई #firing #viral #viralvideo #trending #explore #encounternews #SidharthMalhotra #KajalAggarwal #MrunalThakur pic.twitter.com/hGvYUgdLC0
— Encounter India (@Encounter_India) February 28, 2025
लोग बेखोफ होकर गन कल्चर को प्रमोट कर रहे हैं जैसे उन्हें पुलिस का कोई डर ही न हो, यां पुलिस इन पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है जिसके चलते लोग बिना किसी डर के इस तरह के काम करते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर फिरोजपुर की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें नवनियुक्त चेयरमैन कैप्टन नश्तर सिंह गिल मार्केट कमेटी मक्खू के चेयरमैन बनने की खुशी में हवाई फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। अभी इस वीडियो में ये कहना भी मुश्किल है कि ये अभी की है या पुरानी वीडियो है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मामले को लेकर एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू से जब बात की गाई तो उन्होंने कहा कि इस वीडियो को लेकर अभी जांच चल रही है कि ये वीडियो कब और कहां का है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।