जालंधर (ENS): शहर के इलाके से दुःखद खबर सामने आई है। जहा एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौते हो गई। जानकारी के मुताबिक कुक्की ढाब रोड़ की रहने वाली निर्मला टंडन का निधन हो गया था। परिवार के सदस्य अभी शव लेकर अस्पताल से घर आए ही थे कि बहू आरती टंडन बेहोश हो गई।
जिसके बाद आरती को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट गया। परिवार द्व्रारा दोनों का संस्कार कर दिया गया। 28 फरवरी को दोनों की रस्म किरया भी एक साथ महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड पर दोपहर 1 से 2 बजे तक होगी। ये खबर सुनकर शहर वासियो की आंखें नम हैं।