Punjab Govt
HomeHimachalHimachal News: आग कभी भी लग सकती है अलर्ट रहें

Himachal News: आग कभी भी लग सकती है अलर्ट रहें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बनगढ़ स्कूल के स्टूडेंट्स ने सीखे आग  व आपदा से लड़ने के गुर 

ऊना/सुशील पंडित: ऊना खंड के  राजकीय उच्च विद्यालय बनगढ़ के छात्रों व स्टाफ ने अग्निशमन केंद्र ऊना का भ्रमण करके आग व आपदा से लड़ने  के गुर सीखे। जागरूकता अभियान की मुहिम में गुरुवार  को  स्टुडेंट्स ने  आग के बारे मे विस्तार से जानकारी हासिल की । अग्निशमन  उपअधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिल में  अग्निशमन  विभाग के फायरमैन मुकेश कुमार  व अमित कुमार ने स्टूडेंट्स को आग व आपदा के समय आगे आकर अपना बचाव करते हुए अनमोल जानों को बचाने में भूमिका निभाने के लिय प्रेरित किया । उन्होंने  कहा कि  मानवीय सेवा के लिए हम सब को हर समय तैयार रहना चाहिए। इस दौरान आग के प्रकार व प्रयोग होने वाले अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने के तरीके बताए । उन्होंने बताया कि आग की घटना घटित होने पर टोल फ्री नंबर 101 डायल करें, और अग्निशमन विभाग की सेवाए लें।

इस दौरान ये भी बताया कि आग  आपदा के समय अपना बचाव करते हुए अन्य लोगों की अनमोल जानों को बचाने का जिम्मा हम सभी का होता है।  ऐसी स्थिति में हमें अपनी आत्मरक्षा करने व जान माल को बचाने का हूनर  होना सबके लिए  जरूरी है। उन्होंने  आग के  बर्गीकरण के अनुसार आग को बुझाने के तरीके विस्तार से बताऐ व प्रेक्टिकल करके दिखाए और स्टूडेंट्स से अभ्यास करवाया गया ।उन्होंने  स्टूडेंट्स से आग के प्रति जागरूकता  को जन जन  तक पहुंचाने का आवाहन किया । इस मौके पर स्कूल स्टाफ में नीरू वर्मा, अनुराधा कुमारी व बिमल चंदेल उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -