लुधियानाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की वारदातें सामने आती रहती है। ऐसे में बुधवार देर रात जगराओं के एक नामी ढाबे के बाहर कार सवार युवकों ने गोलियां चलाई, जिससे ढाबे में काम करने वाले वर्करों में दहशत का माहोल पेदा हो गया। जानकारी के मुताबिक घटना लुधियाना- फिरोजपुर हाईवे पर स्थित ढाबे की बताई जा रही है। जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई है।
Punjab News: ढाबे के बाहर कार सवार 2 युवकों ने की फायरिंग, CCTV आई सामनेhttps://t.co/Y94JyG3Oeu#PAKvsBAN #SikandarTeaser #GoodBadUglyTeaser pic.twitter.com/3IeCBS0sKt
— Encounter India (@Encounter_India) February 27, 2025
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच से कार का नंबर मिल गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस रंगदारी के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। कार नंबर के आधार पर जांच चल रही है। जांच अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
थाना सिटी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह के अनुसार, आरोपी पहले ढाबे से आगे निकल गए थे। फिर वापस लौट कर कार से उतरकर दोनों हाथों में रिवाल्वर लेकर हवाई फायरिंग करने लगे। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।