Punjab Govt
HomeHimachalऊना अपहरण मामले में नया मोड़, युवती समेत छह नामजद

ऊना अपहरण मामले में नया मोड़, युवती समेत छह नामजद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना ऊना सदर के अंतर्गत आते गांव अप्पर अरनियाला से अगवा किए गए 19 वर्षीय युवक के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। इस अपहरण मामले में अब एक 19 वर्षीय युवती की भूमिका भी उजागर हुई है। पुलिस ने युवती समेत पांच अन्य युवकों को मामले में नामजद किया है।

पुलिस की आरंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि किडनैपिंग से पहले युवक को कई बार इसी युवती के साथ देखा गया था। बताया जा रहा है कि रविवार को लापता होने से पहले भी युवक युवती के साथ ही था। वहीं मंगलवार देर रात युवक के परिजनों को एक वायरल वीडियो के माध्यम से उसके अगवा होने की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की विभिन्न टीमें संभावित स्थानों के लिए रवाना हो चुकी हैं। इसके साथ ही, पुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

युवक के अगवा हुए वीडियो में दो युवक मारपीट करते नजर आए थे, जो अब भूमिगत हो चुके हैं। वहीं, जिस युवती पर किडनैपिंग में भूमिका का संदेह है, वह भी लापता बताई जा रही है। पुलिस ने इन सभी की तलाश संभावित ठिकानों पर शुरू कर दी है। युवक 23 फरवरी को लापता हुआ था, जबकि 25 फरवरी की रात उसके परिजनों को उसके अगवा होने की जानकारी वायरल वीडियो के माध्यम से मिली। पुलिस हर संभावित एंगल से इस मामले की जांच कर रही है और अगवा किए गए युवक के साथ-साथ वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों और युवती की तलाश में जुटी हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने हरदीप के पिता निरंजन सिंह निवासी अरनियाला की शिकायत पर,वंश,केशव निवासी अरनियाला, तानिया भडोलियां, मनप्रीत सिंह गांव रायपुर सहोडां,शिवम गांव कोटला, रितिक गांव अजनोली के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है और पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -