लुधियानाः जिले में 2 चचेरी बहनों में खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां दोनों महिलाओं ने व्यक्ति को लेकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान दोनों बहनों इस खूनी झड़प में घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए पिंकी ने बताया कि वह पिपल चौक के पास रहने वाली है। महिला ने कहा कि वह खाना खा रही थी तो कविता के बेटे ने उस पर कड़े से हमला कर दिया। कविता उसकी चचेरी बहन है। महिला का आरोप है कि कविता ने उसका घर बर्बाद करके रख दिया। पति चंद्रसिंह घर में खेतीबाड़ी करता है। महिला को डेढ़ साल से लुधियाना में रह रहे है।
कविता के पति की तबीयत खराब होने पर वह उसे देखने गई तो कविता ने उसके साथ अवैध संबंध बताकर झूठे आरोप लगाते हुए उसका रिश्ता खराब कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति के कविता के साथ अवैध संबंध है। पिंकी का कहना है कि उसके पति का एक साल से कविता के साथ अवैध संबंध है और उसकी शादी को 13 साल हो गए, उसके 2 बच्चे है। पति के साथ उसका तालाक चल रहा है। शिवरात्रि के मेले के दौरान महिला का पति आ गया और उसके बच्चे ने कड़े से उस पर हमला करके घायल कर दिया। जिसके बाद कविता ने अपना दीवार में सिर मारकर फोड़ लिया और उस पर हमला करने का झूठा इल्जाम लगा दिया। हादसे में घायल पिंकी का भी सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।
दूसरी ओर महिला कविता ने कहा कि उसके पति के पिंकी नामक महिला से संबंध है। पिंकी के साथ पति का जीजा साली का रिश्ता है। इस दौरान महिला ने कहा कि वह पति को खोजती हुई लुधियाना आई थी, जहां पिंकी ने उस पर नुकीली चीज से सिर पर हमला कर दिया और घायल कर दिया। जिसके बाद आस पास के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए सिविल में भर्ती करवाया गया।