Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: बस ने मारी टक्कर, सड़क पर पलटा कंटेनर, चालक घायल,...

Punjab News: बस ने मारी टक्कर, सड़क पर पलटा कंटेनर, चालक घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले की काली सड़क पर बस चालक ने कंटेनर को टक्कर मार दी। हादसे में समराला चौक से जालंधर बाईपास की ओर जा रहा कंटेनर बस की साइड लगने से सड़क पर पलटा गया। घटना में कंटेनर चालक को गंभीर चोटे आई, जिसे राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए राजेश कुमार पासवान ने बताया कि उसे किसी बस ने टक्कर मार दी।

इस घटना में कंटेनर ड्राइवर के सिर पर चोट लगी और वह बेहोश हो गया। जिसके बाद जेसीबी की मदद से कंटेनर को हटवाया गया। वहीं हाईवे पर लगे जाम को खुलावाया गया। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कंटेनर का काफी नुकसान हो गया। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई और शिवपुरा बस्ती से लेकर कई किलोमीटर दूर तक हाईवे पर जाम लग गया। बस चालक मौके से फरार हो गया।

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहा कि जालंधर की ओर कंटेनर जा रहा था। इस दौरान बस ने ओवरटेक कर दिया। इस घटना के दौरान कंटेनर सड़क पर पलट गया। हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें लगी। वहीं जेसीबी मशीन की मदद से कंटेनर को सड़क से हटवा दिया गया। पुलिस ने कहा कि नेशनल हाईवे पर निर्माण का काम चल रहा है। जिसके चलते नेशनल हाईवे के अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी है। उन्होंने कहा कि बस चालक मौके से फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। वहीं हाईवे से जाम को खुलवा दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -