Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: मनी लांड्रिंग मामले में व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विस लिमिटेड का फाउंडर...

Jalandhar News: मनी लांड्रिंग मामले में व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विस लिमिटेड का फाउंडर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जालंधर ईडी ने दिल्ली की व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड के फाउंडर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने व्यक्ति को दिल्ली से सर्च के बाद गिरफ्तार किया है। इस बारे में ED द्वारा जानकारी साझा की गई है। आरोपी की पहचान आरिफ निसार (फाउंडर) के रूप में हुई है। व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और संबंधित संस्थाओं और व्यक्तियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत ये सर्च की गई थी। जिसके बाद जब जांच में पूरा सहयोग नहीं मिला तो ईडी जालंधर ने नासिर को गिरफ्तार कर लिया और उससे भारी मात्रा में रिकॉर्ड भी जब्त किया है।

जिसके आधार पर मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ठोस ग्राउंड तैयार हो सके। केस में आरोपी बनाए गए आरिफ निसार को गिरफ्तारी के तुरंत बाद ईडी जालंधर ने विशेष न्यायालय (पीएमएलए, जालंधर) के पेश किया। जहां से उन्हें आरोपी नासिर का 4 मार्च तक यानी (8 दिन) का रिमांड मिला है। केस में अन्य साथियों और रिकॉर्ड के आधार पर भी पूछताछ की जाएगी।

नोएडा के गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। ईडी की जांच में सामने आया था कि व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड ने दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर विभिन्न निवेशकों को झांसा दिया था। उन्हें क्लाउड पार्टिकल्स बेचने और उन पार्टिकल्स को वापस लीज पर देने (SLB मॉडल) की आड़ में ज्यादा रिटर्न देने की बात कही गई।

जबकि इसके लिए उनके पास कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं था। बता दें कि पिछले काफी समय से ईडी जालंधर इस मामले में जांच कर रही थी और केस में अभी तक करीब 180 करोड़ से ज्यादा के एसेट जब्त भी कर चुकी है। जिसमें दो जी-वेगन, एक एक्सयूवी लेक्सेस, एक रेंज रोवर, रूबीकॉन, ऑडी आर-8, रेंज रोवर स्पोर्ट्स सहित अन्य लग्जरी गाड़ियां और प्रापटी शामिल हैं।

बता दें कि इससे पहले पंजाब की जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) टीम ने पंजाब-हरियाणा और मुंबई में 2 दर्जन से ज्यादा जगहों पर सर्च की थी। जिसमें गुरुग्राम, पंचकूला, जींद, मोहाली, मुंबई सहित अन्य जिले शामिल हैं। ये सर्च व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज, बिग बॉय टॉयज समेत कई कंपनियों पर की गई थी। कंपनियों में व्यूनाउ इंफ्राटेक लिमिटेड, बिग बॉय टॉयज, मंडेशी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, प्लैंकडॉट प्राइवेट लिमिटेड, बाइटकैनवास एलएलपी, स्काईवर्स, स्काईलिंक नेटवर्क और संबंधित संस्थाएं शामिल हैं।

इन सब चीजों से हुई इनकम से व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और उससे जुड़ी अन्य कंपनियों ने लग्जरी वाहनों की खरीद की। शेल कंपनियों के माध्यम से सैकड़ों रुपए के फंड को रूट किया और संपत्तियों में निवेश के माध्यम से आगे डायवर्ट किया। इससे पहले PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत 26 नवंबर 2024 को व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और संबंधित संस्थाओं के विभिन्न परिसरों में तलाशी भी ली गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -