Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: Meena Bazaar के अंदर दुकान में लगी आग, मची अफरा...

Punjab News: Meena Bazaar के अंदर दुकान में लगी आग, मची अफरा तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: शहर के मीना बाजार में कबाड़ की दुकान मे भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाजार में निकल रही शोभा यात्रा के दौरान यह हादसा हुआ। जब दुकान में आग लगी तब दुकान के पास शोभा यात्रा का रथ पहुंच चुका था। आग लगने के दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि इस घटना मे कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन दुकान के भीतर पड़ा कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदारों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी रमन कुमार ने बताया कि उन्हें बाजार में पहली मंजिल पर बनी कबाड़ की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। कड़ी मशक्कत द्वारा आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बाजार के सुरेश कुमार ने बताया कि शोभा यात्रा के दौरान पटाखा चलाने को लेकर दुकान में आग लगी। हादसे में कबाड़ की दुकान में पड़े गत्ते और अन्य सामान जलकर राख हो गया। व्यक्ति का कहना है कि हादसे में 10 से 20 हजार रुपए का नुकसान हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -