लुधियानाः जिले में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला इकबाल गंज चौक के पास घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर चोर फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित रिकी मल्होत्रा ने बताया कि उसने देर रात घर के बाहर से बाइक खड़ा हुआ था, लेकिन सुबह जब उसने देखा तो घर के बाहर से बाइक गायब था। पीड़ित ने कहा कि जब उसने सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो देर रात 2.19 बजे 2 चोर उसकी गली में आते है। इस दौरान एक व्यक्ति ने बाइक को चोर चाबी लगाकर खोला और पैदल ही बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित ने कहा कि 2012 से वह इसी जगह पर बाइक खड़ी करता है और वहां पर गली में कई लोगों के वाहन खड़े होते है, लेकिन आज तक कभी चोरी नहीं हुई। पीड़ित ने कहा कि बाइक चोरी को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं चोरी की घटना को लेकर एक अन्य जानकार ने बताया कि उसका वाहन भी चोरी हुआ है और सीसीटीवी फुटेज में वहीं दोनों चोर है जिन्होंने उनका वाहन भी चोरी किया है। पीड़ित ने प्रशासन से बाइक ढूंढने और चोरों को काबू करने की गुहार लगाई है।