Punjab Govt
HomePunjabJalandharCM Bhagwant Mann के घर पहुंचे Jalandhar सहित Punjab के उद्योगपति, देखें...

CM Bhagwant Mann के घर पहुंचे Jalandhar सहित Punjab के उद्योगपति, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जालंधर सहित पंजाब भर के उद्योगपतियों ने मुलाकात की। दरअसल, उद्योगपति चंडीगढ़ में सीएम मान के घर पहुंचे, जहां उन्होंने शंभू बॉर्डर पर किसानों के चल रहे आंदोलन को लेकर बात की। उन्होंने सीएम मान से अपील की है कि इस मुद्दे को जल्द से जल्द खत्म करवाया जाए। दरअसल, किसानों के मुद्दे को लेकर व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है।


उद्योगपतियों का कहना है कि किसानों के प्रदर्शन से इंडस्ट्री को 1 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। ऐसे में अब सीएम मान केंद्र और किसानों के बीच चल रहे मुद्दे को लेकर वार्ता करें और मुद्दे को जल्द खत्म करवाकर दोबारा से शंभू बॉर्डर को खुलवाया जाए। मामले की जानकारी देते हुए जालंधर के उद्योगपति ने कहा कि उन्होंने पिछले एक साल से शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों के प्रदर्शन से पंजाब को काफी नुकसान हो रहा है। इस मामले को लेकर सीएम से आज सभी उद्योगपतियों ने मुलाकात की थी। जहां सीएम मान से अपील की गई कि वह केंद्र और किसानों के बीच चल रहे मुद्दे को लेकर कोई हल करवाए या फिर कोई ऐसा विकल्प निकाले की जिसके व्यापारियों को नुकसान का सामना ना करना पड़े।

उन्होंने कहा कि वह किसानों के खिलाफ नहीं बल्कि वह भी किसानों के साथ है, लेकिन शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों को लेकर पंजाब को पिछले एक साल से काफी नुकसान हो चुका है। उन्होने कहा कि फूड प्रॉडक्ट विदेश जाने होते है और किसानों के प्रदर्शन को लेकर उन्हें भी काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह चाहते है कि कोई ऐसा सिस्टम बनाया जाए जिससे शंभू बॉर्डर का रास्ता खुल जाए। पंजाब में पिछले काफी समय से हैवी व्हीक्ल आने बंद हो गए है, जहाज के जरिए कितना सामान पंजाब में मंगवाया जाए, ऐसे में सीएम मान से मसले का हल निकालने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर सीएम मान ने भी मसले को हल करवाने का आश्वासन दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -