ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने व दहेज के लिए तंग करने के आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिखा पत्नी राम सिंह पुत्र रुप सिंह निवासी मुवारिकपुर ने बताया कि इस की शादी वर्ष 2016 में राम सिंह के साथ विधिवत हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी।
शादी के बाद इसकी सास निर्मला देवी पत्नी रुप सिंह, जेठ राज कुमार,सुशील कुमार, जेठानी शालिनी राणा व शालू सभी उस के साथ घरेलू अहिंसा, मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं और दहेज़ की मांग करते हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।