श्रीगंगानगरः जिले में आवारा सांडों का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन किसी न किसी के इन अवारा जानवरों से घायल होने के मामले सामने आते ही रहते हैं। कई बार तो ये आक्रामक जानवर लोगों की जान तक ले लेते हैं। ऐसा ही मामला जिले में एक बार फिर से सामने आया है जहां, सांड की लड़ाई में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई।
सांडों की लड़ाई में फंसा व्यक्ति, कुचलने से मौत, देखें वीडियो
NEWS INFO :https://t.co/BoshDqS8c6 #ShahRukhKhan #Govinda #UrvashiRautela pic.twitter.com/oXyPs7XCdj
— Encounter India (@Encounter_India) February 25, 2025
जानकारी देते समाजसेवी हरफूल सिंह यादव ने बताया कि वार्ड नंबर 17 के रहने वाले श्योकरण (55) पुत्र गोवर्धन दास सादुलशहर सरकारी हॉस्पिटल से भगत सिंह चौक की ओर जा रहे थे। वह अपनी बहू का स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते उसका हाल जानने व फल देने जा रहे थे। बीच रास्ते में मुथूट फाइनेंस के पास दो सांड लड़ रहे थे। इसी दौरान श्योकरण की तरफ दोनों सांड लड़ते हुए भागे। श्योकरण कुछ समझ पाते, इससे पहले ही इन सांडों की लड़ाई की चपेट में आ गए। सांडों ने इतना जोर से उन्हें मारा कि वह सड़क पर अचेत हो गए।
बाजार में मौजूद लोगों ने आनन-फानन में श्योकरण को उठाकर फौरन हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। श्रीगंगानगर में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।