Punjab Govt
HomeNationalखनन रोकने गए रेंजर व Forest Guard को ट्रैक्टर से कुचला, एक...

खनन रोकने गए रेंजर व Forest Guard को ट्रैक्टर से कुचला, एक की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायपुरः जिले में शरारती तत्वों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। गुंडा तत्व पुलिस टीम पर हमला करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला ब्यावर के रायपुर से सामने आया है जहां, अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रेंजर और फॉरेस्ट गार्ड को कुचल दिया। हादसे में रेंजर की मौत हो गई, जबकि गार्ड घायल है। आराेपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फॉरेस्ट गार्ड विष्णु मीणा (25) ने बताया कि सोमवार शाम 5.30 बजे वन विभाग के रेंजर किशोर कुमार (39) के साथ पचानपुरा-कालब कलां में अवैध बजरी खनन रोकने गया था। बाइक से कानूजा नाके की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को देखा। उसे रुकवाने की कोशिश की। तभी ट्रैक्टर ड्राइवर ने बाइक को कुचल दिया। हादसे में रेंजर किशोर कुमार को कमर, पैर, पीठ और सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि फॉरेस्ट गार्ड विष्णु मीणा के पैर में फ्रैक्चर हो गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने दोनों को रायपुर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर कर दिया। जोधपुर ले जाते समय रास्ते में रेंजर किशोर कुमार की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बिलाड़ा (जोधपुर) के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका शव बिलाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है, जबकि फॉरेस्ट गार्ड विष्णु मीणा का इलाज वहीं (बिलाड़ा) चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात ब्यावर एसपी श्यामसिंह चौधरी मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर पुलिस ने रात को ही आरोपी ड्राइवर को पकड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली। एसपी ने बताया कि शाम 5.30 बजे बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर की सूचना पर हेड कॉन्स्टेबल मल्लाराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -