Punjab Govt Advertisement
HomePunjabLudhianaPunjab News: BJP पार्षद और भाई सहित 5 पर FIR दर्ज

Punjab News: BJP पार्षद और भाई सहित 5 पर FIR दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः भाजपा पार्षद की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, भाजपा पार्षद और उसके भाई पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार विनोद कुमार नामक व्यक्ति ने थाना-2 की पुलिस को शिकायत दी थी कि वह बहन पूजा के मामले को लेकर थाना 2 में आया हुआ था। इस दौरान दोनों पक्ष अपना-अपना पक्ष पुलिस के आगे रख रहे थे। जिसके बाद मुकेश खतरी ने थाने में उसे गालियां निकालनी शुरू कर दी।

इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश खतरी ने उस पर थप्पड़ जड़ दिए। पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार मामला शांत होने के बाद जब वह घर जा रहा था तो मुकेश खतरी, बंटी और शैलीमार और 2 अज्ञात व्यक्तियों ने मुझे रास्ते में घेर लिया और मेरे साथ मारपीट की। इस दौरान शोर मचाने पर मुझे जान से मारने की धमकियां देते हुए सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकेश खतरी, बंटी, शैलीमार सहित 2 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -