Loading...
- Advertisement -
HomeHealthकिशमिश के साथ इन चीजों को भिगोकर खाने से मिलेंगे कई फायदे

किशमिश के साथ इन चीजों को भिगोकर खाने से मिलेंगे कई फायदे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हेल्थः शानदार फूड्स में बेहद खास मानी जाने वाली किशमिश का अपना ही एक अलग स्वाद है। स्वाद में मीठी होने के साथ-साथ यह एनर्जी देने में भी काफी मदद करती है। आयुर्वेदिक डॉक्टरों के अनुसार इसके खाने से आपकों काफी फायदे हो सकते है। किशमिश के अंदर नेचुरल शुगर, कैलोरी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, बोरोन होता है। इसके साथ एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। अक्सर लोग इसे कच्चा खा लेते हैं। मगर पानी के साथ इसका सही इस्तेमाल करने पर कई फायदे पा सकते हैं। हर कोई इसे नहीं खा सकता, लेकिन जो खा सकता है उसे इसका फायदा जरूर मिलेगा।

अगर आप पेशाब में पीलापन या शरीर में अतिरिक्त गर्मी से परेशान है तो एक गिलास पानी में 10-12 किशमिश, 1 छोटा चम्मच सौंफ और 1 छोटा चम्मच जीरा रात को सोते समय भिगो दें। सुबह उठकर सभी चीजों को चबाकर खाएं और ऊपर से यह पानी पी लें। 5 दिन में फायदा दिखने लगेगा। 15-20 किशमिश रातभर पानी के अंदर भिगोकर सुबह खाने की आदत डाल लें। ऐसा करने से पुरानी से पुरानी कमजोरी, एसिडिटी या कब्ज को दूर किया जा सकता है।
एक रिपोर्ट के अनुसार अगर आपको बार बार दस्त या पेशाब ज्यादा लगता है तो ऐसे लोगों को किशमिश का प्रयोग थोड़ा कम करना चाहिए। क्योंकि यह चीज दोनों समस्याओं को बढ़ाकर परेशान कर सकती है।

डिस्क्लेमर: यह नुस्खा एक सामान्य जानकारी है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page