जालंधर, ENS: नेशनल हाईवे पर मिल्क प्लांट फ्लाईओवर पर सरसों के तेल से भरी पिकअप गाड़ी की डिवाइडर से टक्कर पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। दरअसल, पिकअप चालक गाड़ी चोरी कर भगा रहा था। चोरी की सूचना मिलते ही गाड़ी के ड्राइवर और फैक्ट्री के मालिक ने पीछा करना शुरू कर दिया। जिसने बचने के लिए चालक ने गाड़ी को तेज रफ्तार भगाया तो नेशनल हाईवे पर उसकी गाड़ी की डिवाइडर के साथ टक्कर हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई। चोरी की घटना थाना 3 के इलाके में हुई थी। जिस कारण से मामले की जांच में थाना 3 की पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना 3 के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात को उन्हें सूचना मिली कि उनके इलाके से सरसों के तेल से भरी पिकअप गाड़ी चोरी हो गई है। जिसको लेकर गाड़ी के ड्राइवर आलोक कुमार ने बयान दर्ज करवाया कि वह हरि एंड संस फैक्ट्री में ड्राइवरी का काम करता है। वह रोजाना की तरह रात को तेल से भरकर गाड़ी लेकर काम के लिए निकल गया था। रास्ते में दोस्त के घर उसने गंदे कपड़े पकड़ने थे तो वह कपड़े लेने के लिए दोस्त के घर चला गया। इस दौरान वह गलती से चाबी गाड़ी में ही भूल गया। लेकिन जब वह वापस आया तो देखा कि कर उसकी गाड़ी लेकर चोरी फरार हो गया।
जिसकी सूचना उसने अपने फैक्ट्री मालिक कपिल कंधारी को दी। चोरी हुई पिकअप गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था, जिसकी मदद से कपिल कंधारी ने गाड़ी की लोकेशन ट्रेस कर ली। फिर वह अपने साथियों के साथ है उसका पीछा करने लगे। इसके बाद जब चालक को पता लगा कि उसका पीछा हो रहा है तो वह गाड़ी को तेज रफ्तार से भागने लगा। जिस कारण से उसका नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए शव को सिविल अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। वही चोरी का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।