Punjab Govt
HomePunjabLudhianaJalandhar Bypass इलाके में जबरन शादी से परेशान होकर बाप-बेटी ने निगली...

Jalandhar Bypass इलाके में जबरन शादी से परेशान होकर बाप-बेटी ने निगली जहरीली वस्तु, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जालंधर बाईपास के पास इलाके में युवक के परेशान होकर बाप-बेटी ने जहरीली वस्तु निगल ली। मिली जानकारी के अनुसार काली सड़क इलाके में यह घटना हुई है, जहां बाप बेटी ने आरोप लगाए है कि उन्होंने युवक से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल ली। आरोप है कि युवक द्वारा उन्हें ब्लैकमेल करते हुए धमकियां दी जा रही थीं। जहरीली वस्तु निगलने पर दोनों को परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया और घटना की सूचना थाना जोधेवाल बस्ती की पुलिस को दे दी गई।

पुलिस ने अस्पताल में बाप-बेटी के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नाबालिगा ने पिता ने बताया की उसकी 16 वर्षीय बेटी 10वीं क्लास में पढ़ती है और एक युवक अक्सर उसे स्कूल आते जाते तंग परेशान करता है। पीड़ित पिता का आरोप है कि युवक उसकी बेटी को जबरन शादी के लिए धमकियां देता है कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी। तो वह उसे व उसके परिवार को बदनाम कर देगा। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान नाबलिगा ने भी उक्त युवक पर गंभीर आरोप लगाए।

उसने कहा कि उससे जबरन शादी करने के लिए उक्त युवक की ओर से उसके भाई को जान से मारने की धमकियां दी गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि युवक बहुत समय से बेटी व पूरे परिवार को तंग परेशान करता रहता है और उससे परेशान होकर शनिवार को पीड़ित पिता ने थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता का कहना है कि रविवार को भी वह युवक ने बहुत तंग परेशान किया तो बाप-बेटी ने घर मे जहरीली वस्तु निगल ली। एएसआई कर्मजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -