Punjab Govt
HomeNationalTruck और Auto में हुई भीषण टक्कर, 7 की मौत, कई घायल

Truck और Auto में हुई भीषण टक्कर, 7 की मौत, कई घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे होने के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला पटना से सामने आया है। जहां ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

बिहार की राजधानी पटना से 35 किलोमीटर दूर मसौढ़ी नौबतपुर मार्ग पर नूर बाजार के नजदीक ये हादसा हुआ है।जानकारी के अनुसार गत रात 9:30 के करीब एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो तुरंत ही पलट गया। इसी क्रम में अनियंत्रित होकर ट्रक भी ऑटो के ऊपर पलट गया। घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि ऑटो में लगभग एक दर्जन लोग सवार थे, जो मजदूरी करके वापस अपने घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच लोग घायल हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -