Punjab Govt
HomeNationalबारिश का Alert जारी : दिल्ली सहित कई राज्यों में होगी...

बारिश का Alert जारी : दिल्ली सहित कई राज्यों में होगी बारिश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार (27 फरवरी) से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्के बादल छाने लगेंगे। 28 और 29 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

सोमवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन मंगलवार से बादल छाने लगेंगे। 28 और 29 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़ और मुजफ्फरनगर में हल्की बारिश का अनुमान है। हिसार, रोहतक और करनाल में 26 से 28 फरवरी के बीच बारिश की संभावना। राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में पर्यटक फरवरी के महीने में भी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में भी मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -