Punjab Govt
HomeSpiritualइस दिन से लगेगा मांगलिक कार्यों पर विराम

इस दिन से लगेगा मांगलिक कार्यों पर विराम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धर्मः हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल होलाष्टक की शुरुआत 7 मार्च दिन शुक्रवार से हो रही है। वहीं, इसका समापन 13 मार्च 2025 दिन गुरुवार को होलिका दहन के साथ होगा। यह होली की शुरुआत का प्रतीक है। होलाष्टक वह समय है, जो होली त्योहार से आठ दिन पहले शुरू होता है। इस दौरान शुभ कार्य जैसे- विवाह, सगाई, मुंडन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान आशीर्वाद भी व्यर्थ हो जाता है। इसकी शुरुआत हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को होती है।

होलाष्टक की पौराणिक मान्यताः फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर होलिका दहन अर्थात पूर्णिमा तक होलाष्टक रहता है। इस दिन से मौसम की छटा में बदलाव आना आरम्भ हो जाता है। सर्दियां अलविदा कहने लगती हैं और गर्मियों का आगमन होने लगता है। होलाष्टक के विषय में यह माना जाता है कि जब भगवान भोले नाथ ने क्रोध में आकर कामदेव को भस्म कर दिया था, तो उस दिन से होलाष्टक की शुरूआत हुई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -