Punjab Govt Advertisement
HomeNationalवैष्णो देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा, एक...

वैष्णो देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, 17 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की एक बस शनिवार शाम सड़क से फिसलकर 30 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे हिमाचल प्रदेश के एक चालक की मौत हो गई और 17 तीर्थयात्री घायल हो गए। मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल हुए तीर्थयात्री दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हैं।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और बचाव दल तथा अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बस का पंजीकरण नंबर यूके-07पीए-5640 था और यह दिल्ली जा रही थी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना जम्मू बस स्टैंड से लगभग 8 किलोमीटर दूर मांडा के पास हुई। उन्होंने बताया कि मोड़ लेते समय चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिर गया।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद घटनास्थल पर बचाव अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि 17 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है और बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), यातायात पुलिस और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा कर्मियों की संयुक्त टीम ने दो घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव मौके से बरामद किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -