Punjab Govt
HomeHimachalवशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में 'जाॅय ऑफ फिजिक्स' सत्र का आयोजन

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘जाॅय ऑफ फिजिक्स’ सत्र का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : हिम अन्वेषिका के तत्वावधान में वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘जाॅय ऑफ फिजिक्स’ सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स के राज्य और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश शर्मा जी ने शिरकत की। राष्ट्रीय भौतिकी शिक्षक संघ एक संगठन है जो भौतिकी शिक्षकों को एक मंच प्रदान करता है ताकि वे अपने ज्ञान और शिक्षण तकनीकों को सांझा कर सकें। इसका मुख्य उद्देश्य भौतिकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना और शिक्षकों को नवीनतम वैज्ञानिक और शिक्षण पद्धतियों से अवगत करवाना है। भौतिकी विज्ञान के इस सत्र में कक्षा 9वीं के लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को खेल-खेल में ही वेव प्रोपेगेशन, लोंगिट्यूड, ट्रांसवर्स वेव्स, चार्जिंग ऑफ बॉडीज, फोर्स एंड टॉर्क के बारे में बताया गया।
 बच्चों ने इन क्रियाकलापों को सीखने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह सभी क्रियाकलाप हमारे दैनिक क्रियाकलापों से संबंधित है। उन्होंने भौतिकी क्रियाकलापों को दैनिक जीवन की विभिन्न गतिविधियों के साथ  संबंधित करके बच्चों को उदाहरण सहित समझाया। उन्होंने बताया कि इन क्रियाकलापों का प्रयोग  दैनिक जीवन में सही ढंग से कैसे किया जा सकता है। बच्चों ने प्रोफेसर दिनेश शर्मा से कई सवाल किए। उनके द्वारा सभी प्रश्नों के उत्तर दिए गए जिससे विद्यार्थी संतुष्ट हो गए। आज का यह सत्र बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री दीपक कौशल ने प्रोफेसर दिनेश शर्मा जी का धन्यवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियो से कहा कि कि वह उनके द्वारा दी गई सीख को अपने जीवन में अपनाएंँ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -